बंद का ऐलान

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की वाराणसी में हुई मौत के बाद नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.

By : Ark Sahuliyar
ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की वाराणसी में हुई मौत के बाद नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. संगठन ने पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह से 'फर्जी एनकाउंटर' करार दिया है. इसके विरोध में टीएसपीसी ने 24 से 26 सितंबर तक झारखंड के सात जिलों में बंदी का आह्वान किया है. 

संगठन ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. टीएसपीसी के जोनल कमांडर नथुनी की ओर से एक बयान जारी किया गया है. बयान में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि ब्रजेश गंझू को 16 सितंबर को ही हजारीबाग के केरेडारी जंगल से पुलिस ने पकड़ लिया था. इसके बाद 20 सितंबर को वाराणसी ले जाकर एक सुनियोजित मुठभेड़ में उनकी हत्या कर दी गई. 

संगठन ने बताया कि 10 सितंबर तक ब्रजेश उनके संपर्क में थे. टीएसपीसी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस कानून को अपने हाथ में ले रही है. संगठन ने इस पूरे मामले में हाईकोर्ट की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं. इस बंदी का मुख्य प्रभाव चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में रहेगा.

यह भी पढ़ें- डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद 

संबंधित सामग्री

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद  का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने स्लाइड व पीपीटी के माध्यम से आयुर्वेद के विभिन्न आयाम महर्षि धन्वंतरि तथा चरक के अवदान को किया साकार

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना व प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की