नवादा में एक रात में तीन घरों से चोरी, 31 लाख की संपत्ति उड़ाई, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

नवादा में एक रात में तीन घरों से चोरी, 31 लाख की संपत्ति उड़ाई, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

नवादा में एक रात में तीन घरों से चोरी 31 लाख की संपत्ति उड़ाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

अमन/न्यूज11  भारत
 
नवादा/डेस्क:  
बिहार के नवादा जिले में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया. वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुई इस घटना में चोरों ने सोना, चांदी और नकदी सहित करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

चोरों ने लगभग 25 भर सोना और 6 लाख रुपये नकद चुराए. इसके अलावा, कई अन्य कीमती सामान भी चोरी हुए हैं. यह घटना देर रात को अंजाम दी गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

पीड़ितों में से एक प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके घर में घुसकर कमरे में रखे ट्रंक व अन्य सामान को खोलकर बिखेर दिया. उनके घर से 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कई कांसे व पीतल के बर्तन चोरी हो गए.

दूसरे पीड़ित कारू राम ने जानकारी दी कि उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी को होनी है. शादी के लिए रखे गए जेवर और 3 लाख रुपये नकद भी चोरों ने चुरा लिए.

बबीता देवी के घर से भी चोरों ने लगभग 3 भर सोना, नकदी और चांदी के अन्य सामान पर हाथ साफ किया.

चोरों ने तीनों घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. ये तीनों घर एक-दूसरे से सटे हुए थे. घटना के समय किसी को भी चोरों की भनक नहीं लगी. वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़! बारसोई के शिवानंदपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों को थमाई गई एक्सपायरी दवाएं!

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

बिहार

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

झारखंड

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

निचली अदालत से दोषी ठहराए गए रामबृक्ष चौधरी, लखन चौधरी, रमेश चौधरी और रामाशीष चौधरी की सजा बरकरार

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

झारखंड

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिली

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

झारखंड

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया