दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत घर में पलंग पर मिला शव ससुराल पक्ष फरार जांच जारी

मातम मनाते मृतका के परिजन । |

 न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

विष्णु गुप्ता / सुपौल -   सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनबंधी पंचायत के वार्ड संख्या 3 में गुरुवार को 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव ससुराल के घर में पलंग पर पड़ा मिला, जबकि कमरे में एक दुपट्टा छत की धरण से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। प्रारंभिक स्थिति में घर का दरवाजा खुला मिला और ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार पाए गए, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया।

हाईलाइट्स - 

  • सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप
  • 25 वर्षीय शाहिदा अंजुम का शव घर के पलंग पर मिला
  • कमरे में दुपट्टा छत की धरण से लटका हुआ पाया गया
  • परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया
  • शादी के बाद से लगातार प्रताड़ना और हिंसा के आरोप सामने आए
  • ससुराल पक्ष घटना के बाद से फरार, पुलिस जांच में जुटी

पारिवारिक विवाद और पूर्व में मारपीट के आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी वर्ष 2021 में दीनबंधी पंचायत निवासी अमरुल कैश के साथ हुई थी और तभी से दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, पहले भी शाहिदा के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं, जिसमें उसका हाथ टूट गया था और उसे स्टील रॉड लगवानी पड़ी थी। बुधवार की शाम ननद की शादी के दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शाहिदा ने कपड़े न होने की बात कहकर रंग लगाने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ जबरन रंग लगाया गया और बाद में विवाद बढ़ गया।

पुलिस जांच और फरार ससुराल पक्ष की तलाश

परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद घर के अंदर शाहिदा के साथ सास, ससुर और पति द्वारा मारपीट की गई। इसके अगले ही दिन गुरुवार को उसकी संदिग्ध मौत की सूचना मिली। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं, जिससे पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और सनसनी का माहौल बना हुआ है ।

इसे भी पढ़ें - प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: बिहार मे दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली

बिहार

Bihar Crime: बिहार मे दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। Bihar

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस जिले में 20 जुलाई को लगेगा रोजगार कैंप

बिहार

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस जिले में 20 जुलाई को लगेगा रोजगार कैंप

जिला नियोजनालय, सुपौल की तरफ से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 20 जुलाई (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन होगा।

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

बिहार

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

बिहार

बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

सुपौल के त्रिवेणीगंज में जेवरात चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दारोगा को बचाने में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश