वासेपुर में फायरिंग

धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी समेत 3 लोग घायल; इलाके में तनाव

पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.

By : Dipali Kumari
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी समेत 3 लोग घायल; इलाके में तनाव

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
धनबाद के वासेपुर में आज सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. व्यस्ततम भुली मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने फहीम खान के भाई सानु खान (अंडा कारोबारी), छपरा स्टोर के मालिक चंकी और एक महिला पर गोली चला दी. घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, बरवाअड्डा थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी और भुली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने वारदात को लेकर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई