रामगढ़: सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने की दो राउंड फायरि...

फायरिंग

रामगढ़: सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने की दो राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ के सीसीएल क्षेत्र का अरगड्डा क्षेत्र के सिरका परियोजना के चेक पोस्ट में दो नकाबपोश अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की

रामगढ़ सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने की दो राउंड फायरिंग जांच में जुटी पुलिस  

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ के सीसीएल क्षेत्र का अरगड्डा क्षेत्र के सिरका परियोजना के चेक पोस्ट में दो नकाबपोश अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. जानकारी के अनुसार सुबह 5:00 बजे अरगड्डा सीसीएल क्षेत्र के सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर  नकाबपोश अपराधियों के द्वारा चेक पोस्ट पर फायरिंग की गई. एक गोली चेक पोस्ट के गेट पर लगी, दूसरा हवाई फायरिंग किया गया. दोनों अपराधी बाइक से पहुंचे थे और  फायरिंग करके वहां से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर लिया है. वहीं, हवाई फायरिंग का खोखा बरामद नहीं हुआ. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. डीएसपी अकरम रजा एवं रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया गया है. साथ ही अभी तक किसी अपराधी गिरोह ने इस फायरिंग का जिम्मा नहीं लिया है. सिरका परियोजना के सुरक्षा विभाग के इंचार्ज रोपण साहू के द्वारा बताया गया कि सुबह 5:00 बजे दो लड़के एक बाइक पर आए थे. दोनों  मुंह पर गमछा बंदे हुए थे. अपराधियों ने एक हवाई फायरिंग और एक गेट पर फायरिंग की. अपराधियों ने यह भी कहा कि अपने मालिक को बोल देना कि आकर बात कर ले और यह कहते हुए वहां से भाग निकले. पुलिस जांच में लगी है. पुलिस के लिए भी यह एक जांच का विषय है कि लगातार उसी जगह पर दूसरी बार फायरिंग हुई है. इससे पहले भी एक साल पहले उसी जगह पर फायरिंग हुई थी और एक ट्रक को जला दिया गया था. जिससे लोगों में काफी दहशत था. इस घटना के बाद सीसीएल कर्मचारी व सुरक्षा विभाग के लोग काफी दहशत में है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश