न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नवादा - नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन वर्षों तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक और वह एक ही मोहल्ले में रहते थे। युवक ने अपना नाम मोहम्मद खान बताते हुए खुद को जमुई जिले का निवासी बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई, जिसके बाद मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और संपर्क बढ़ता चला गया।
हाईलाइट्स:
- शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवती का यौन शोषण
- आरोपी ने खुद को जमुई निवासी बताकर बनाया संबंध
- शादी का दबाव पड़ते ही आरोपी फरार
- पीड़िता की शिकायत पर कौवाकोल थाना में केस दर्ज
- पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद खान को किया गिरफ्तार
- IPC की धारा 376, 417, 420 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाकर तीन साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को युवक के वादे पर पूरा विश्वास था कि वह उससे विवाह करेगा।जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरु किया, तो आरोपी ने उससे बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कौवाकोल थाना में लिखित आवेदन देकर यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 417 और 420 समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें - शराबबंदी पर सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात कि बिहार की सियासत में मच गया हड़कंप!