बेतिया में लौरिया की मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हथियार और उपकरण बरामद

By : News11 Bharat
बेतिया में लौरिया की मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हथियार और उपकरण बरामद

न्यूज11  भारत

बेतिया/डेस्क: पश्चिम चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) विवेक दीप के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा देवराज गांव में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार और निर्माण उपकरण जब्त किए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शंकर शर्मा और अजय शर्मा अपने घर में अवैध रूप से देसी पिस्तौल और कट्टा बनाकर बेचने का काम करते हैं. सूचना की पुष्टि के बाद डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में सदर, नरकटियागंज, रामनगर, बगहा, लौरिया, गोवर्धना थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम बनाई गई.

3 नवंबर की देर रात की गई इस संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने शंकर शर्मा (पिता स्व. बिंदेश्वरी शर्मा) और अजय शर्मा (पिता पंकज शर्मा) को गिरफ्तार किया.

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक एकनाली बंदूक, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, एक खोखा, एक पिस्टल मैगजीन सहित पिस्टल के कई हिस्से (जैसे हथौड़ी, ट्रिगर, बैरल, स्प्रिंग गाइड आदि) बरामद किए. साथ ही, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले 31 उपकरणों का पूरा सेट भी मिला, जिनमें रेती, हथौड़ी, ड्रिल, गेज, फ्लायर, स्क्रूड्राइवर और क्लिनिंग रॉड जैसी वस्तुएं शामिल थीं.

पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लौरिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और हथियार निर्माण के उपकरण बाहर से मंगाए जाते थे. इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: BJP के स्टार चुनाव प्रचारक मनोज तिवारी ने पटना साहिब में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में किया रोडशो

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद