न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में चोरों ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया. चोरी की इस घटना में दुकानों से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में कीमती सामान भी गायब होने की बात सामने आई. जानकारी के मुताबिक, सुजाता प्लास्टिक दुकान में करीब 2 लाख 9 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी हुई है. वहीं, राहुल हार्डवेयर से 5 लाख नकद के साथ 15 लाख के सामान की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोतवाली थाना प्रभारी समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके.
एक ही इलाके में कई दुकानों को निशाना बनाए जाने के बाद व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है. घटना ने अपर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दूसरी तरफ पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तालाश में जुटी है.
यह भी पढ़ें: JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा से दो युवकों को दबोचा