ACB की लंबित प्रारंभिक जांच

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

By : Ark Sahuliyar
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त नज़र आ रही है. स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को प्रारंभिक जांच के नाम पर अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता. प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए. जांच में आरोप सही मिले तो आगे की कार्रवाई हो, नहीं तो मामला समाप्त होना चाहिए. हाईकोर्ट ने ACB से लंबित प्रारंभिक जांच का पूरा आंकड़ा मांगा है.  कोर्ट ने पूछा कि कितनी जांच लंबित, किस स्तर पर है और देरी का कारण क्या है ? राज्य सरकार ने लंबित मामलों का चार्ट और आंकड़े दाखिल किए. ACB की और से कोर्ट को बताया गया कि अब तक 173 मामले लंबित हैं. कई मामलों में ASP स्तर की जांच पूरी कर ली गयी है. सरकार या कैबिनेट स्तर पर अनुमति लंबित है. 

कोर्ट ने पूछा कि जांच पूरी होने के बाद अनुमति में वर्षों का समय क्यों लग रहा है? अनुमति की प्रक्रिया भी अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रह सकती. कोर्ट ने कहा कि बनता है तो कार्रवाई हो, नहीं बनता तो जांच में वर्षों तक न रखा जाए. कोर्ट ने लंबित मामलों की स्थिति और विशिष्ट जानकारी मांग. पक्षकारों को बहस का ब्रीफ सिनॉप्सिस दाखिल करने का निर्देश दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की है. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय और अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. मामले में एमिकस क्यूरी के रूप में अधिवक्ता ऋतु कुमार ने पक्ष रखा. वहीं हस्तक्षेपकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार और अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई. 

यह भी पढ़ें- रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.