बिंदल मॉल फायरिंग
इन्वेस्टिगेशन

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साजिश में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार 

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

By : Ark Sahuliyar
बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साजिश में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार 

प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने फायरिंग की साजिश में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपू ओझा शामिल हैं. पुलिस की जांच में जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद में हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है. सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम ने कहा कि सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई गई थी. जमशेदपुर के बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग ने पूरे शहर को हिला दिया था. 26 सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं.इस फायरिंग में चार लोग घायल हुए थे.

घटना के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के छत्तीसगढ़ की तरफ भागने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चार कथित साजिशकर्ताओं को रायपुर क्षेत्र में पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में परसूडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा शामिल हैं. पुलिस की जांच में जमीन के कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद तथा वर्चस्व की रंजिश का एंगल सामने आया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने फायरिंग को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें- मुंहबोली नाबालिग बहन की हत्या और शव गायब करने के आरोपी राहुल पाठक की जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.