गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना! किराए के कमरे में मिला महिला का सड़ा-गला ...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना! किराए के कमरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव, लिव-इन पार्टनर फरार

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना किराए के कमरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव लिव-इन पार्टनर फरार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अक्सर लोग अपने लिव-इन पार्टनर के साथ इसलिए रहते है ताकि वो उसे समझ सके, जान सके और पहचान सके लेकिन क्या हो जब यही प्यार किसी की जान पर बन आए. आये दिन ऐसे कई मामले सामने आये है, जहां एक लड़की अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती है और कुछ विवाद के बाद मौत के घात उतारी जाती हैं. 

ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम का हैं. गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ. जहां 26 वर्षीय महिला अंगूरी का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे में पलंग के नीचे मिला. वह अपने लिव-इन पार्टनर अनुज के साथ रहती थी और पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. जानकारी के अनुसार, अंगूरी करीब डेढ़ साल से अनुज के साथ रह रही थी. दोनों ने लगभग 20 दिन पहले दुंदहेड़ा में किराए का यह घर लिया था. अंगूरी रोजाना सुबह 9 बजे काम पर जाती और शाम 7 बजे घर लौटती थी. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंगूरी को आखिरी बार 31 अक्टूबर को देखा गया था. उसके लापता होने के बाद घर से दुर्गंध आने लगी, जिससे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और पलंग के नीचे शव बरामद किया. पुलिस के अनुसार, हत्या लगभग एक हफ्ते पहले हुई होगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अनुज ने अंगूरी का गला घोंटकर हत्या की और घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया. घटना स्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हैं. उद्योग विहार थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़े: AI की वजह से एग्जाम में फेल हुई किम कार्दशियन! ChatGPT ने दे दिए गलत जवाब, खुद सुनाई अपनी कहानी

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री