न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- गुजरात के मेहसाणा से एक बड़ी खौफनाक खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग छात्र ने अपने ही एक साथी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप ये है कि बार बार मोटा कह कर चिढ़ाया जा रहा था, जब इसको लेकर रोकने की बात कही तो मामला और बढ़ गया. इसी बीच चाकू निकाला और वार कर दिया. घायल छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती भर्ती करवाया गया है, पुलिस ने नाबालिग आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है. दरअसल में आरोपी छात्र पीड़ित को बार बार मोटा कहकर चिढ़ा रहा था, जब इस बात पर ऑब्जेक्शन किया गया तो आरोपी ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया. आनन फानन में मेहसाणा सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, डॉक्टरों ने फिलहाल छात्र की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है. प्रथमिक उपचार के बाद हमले वाले स्थान पर पट्टी बांध दी गई है. पीड़ित अपने मामा के यहां रह रहा था, घटना के बाद मामा अस्पताल पहुंचा तो भांजे ने बताया कि आरोपी बहुत लंबे समय से उसे मोटा कहकर परेशान किया करता था. कई बार समझाने के बाद भी नही माना फिर अंत में चाकू से हमला कर दिया. मामले की शिकायत के बाद मेहसाणा ए-डिवीजन पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 118 (1) और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पकड़ने को लेकर छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ेंः- अपनी मौसी के यहां जा रही थी दो नाबालिग बहन, बीच रस्ते में हुआ गैंगरेप, मारपीट भी की मोबाइल लेकर हुए फरार