न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नशे के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए विदेश से नशे के पदार्थ मंगवाने वाले दो लोगों को धर दबोचा है. मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रशिक्षु IPS साक्षी जमुआर के साथ कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में ओझा मार्केट के पास ये कार्रवाई की गई. जप्त नशे के पदार्थों की जांच की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर ये छापेमारी की गई. युवक रांची के पंडरा ओपी इलाके के ओझा मार्केट के पास स्कूटी से पहुंचा था. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. मौके से विदेशी नशे के समान भी जब्त किये गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि नशे का पदार्थ पोस्ट और कुरियर के जरिए आता था.
ये भी पढ़ें- रेल डीजी की बड़ी कार्रवाई, लूट मामले को मारपीट में तब्दील करने वाले दो SI किए गए निलंबित