हुसैनाबाद थाना
एक्सक्लूसिव

हुसैनाबाद थाना के हाजत से हथकड़ी और रस्से समेत फरार हुआ अभियुक्त, कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू 

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत से एक आरोपी हथकड़ी और रस्से समेत फरार हो गया.

By : Ark Sahuliyar
हुसैनाबाद थाना के हाजत से हथकड़ी और रस्से समेत फरार हुआ अभियुक्त, कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत से एक आरोपी हथकड़ी और रस्से समेत फरार हो गया. इस संबंध में ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/26 के तहत दर्ज धारा 303(2) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त रीतेश कुमार, पिता अनिल सिंह, निवासी पीपरा बगाही, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर हाजत में सुरक्षित रखा गया था. घटना के दिन अभियुक्त ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात चौकीदार उसे इलाज के लिए बाहर निकाल रहा था. इसी दौरान मौका पाकर अभियुक्त ने चौकीदार को धक्का दिया और हाथ में लगी हथकड़ी और रस्से समेत थाना हाजत से फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद पुलिस बल और चौकीदार द्वारा उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इस मामले में फरार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

उपायुक्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक <br/>

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया