स्वास्थ्य और स्वच्छता की समीक्षा

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

उपायुक्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला मुख्यालय में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ–स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद्, गढ़वा एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा के मैदान से हुई. इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई.

इसके उपरांत उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक स्वच्छता श्रमदान किया.श्रमदान के दौरान सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर आमजनों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही संभव है.

वहीं कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया. उपायुक्त सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया. इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता का बेहतर वातावरण आमजनों के बीच भी सकारात्मक संदेश पहुंचाता है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है. साथ ही उन्होंने जिले वासियों से भी अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय, गली-मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें. 

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप से हासिल नहीं किया जा सकता. ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ—स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यालपक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास
 

संबंधित सामग्री

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 96/137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को झारखंड आएंगे. वह 5 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.