शिलान्यास

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

संतोष कुमार/न्यून11 भारत

चांडिल/डेस्क: नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 4 करोड़ 67 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया. विकास योजनाओं के शिलान्यास से क्षेत्र में सड़क, नाली, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि कुल 4 करोड़ 67 लाख 67 हजार रुपये की लागत से 24 योजनाओं का निर्माण कराया जाएगा. इनमें 15 पीसीसी सड़क, तीन आरसीसी नाला, एक पेवर ब्लॉक सड़क, पांच सामुदायिक शौचालय तथा 433 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शामिल है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन, जल निकासी, स्वच्छता एवं रोशनी की बेहतर सुविधा मिलेगी. मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, शेख फरीद, मो. नौशाद, बुद्धेश्वर महतो, मो अफसर, सैय्यद सलाउद्दीन समेत सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं कपाली के लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने किया NTPC नॉर्थ करणपुरा परियोजना का निरीक्षण, विद्युत उत्पादन और पर्यावरण मानकों का लिया जायजा

संबंधित सामग्री

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 96/137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को झारखंड आएंगे. वह 5 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.