ब्राउन शुगर

मंगरदाहा घाटी ब्राउन शुगर बरामदगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में अर्टिगा कार से ब्राउन शुगर बरामदगी के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

By : Ark Sahuliyar
मंगरदाहा घाटी ब्राउन शुगर बरामदगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में अर्टिगा कार से ब्राउन शुगर बरामदगी के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अभिषेक दास गुमला जिले के खोरा गांव का रहने वाला है. 17 मार्च 2025 को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कार से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की थी. इस मामले में चैनपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- चंदवा पुलिस ने टाइम फेल को लेकर बॉक्साइट ट्रक किया जब्त,  ट्रक ऑनरों एसोसिएशन पहुंचे थाना जताया रोष