न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क: हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की एक टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से एक युवक को पकड़ा है. पकड़े गए युवक पर डुमरी सहित इसके आसपास के क्षेत्रों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से हैदराबाद, मुंबई सहित कई स्थानो पर गांजा की तस्करी करने का आरोप है. पकड़े गए युवक का नाम तांबागुडियो निवासी सत्यम मिश्रा है. बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर बेरमो मोड़ में एक सफेद रंग की ऐनोभा कार से उतरे 6-7 लोगों ने वहां खड़े सत्यम को बेहद नाटकीय ढंग से पकड़ा और उसे अपने साथ बैठा कर डुमरी थाना ले गयी. बताया जाता है कि नारकोटिक्स विंग ने कुछ दिन पहले इस रैकेट से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था. उसी की निशानदेही पर टीम ने शनिवार को इस युवक को पकड़ा. इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी एसडीपीओ आबिद अली ने बताया कि नारकोटिक्स विंग की टीम ने सत्यम मिश्रा नामक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है.
यह भी पढ़ें- सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स