कटिहार में पांच बच्चों की मां की हत्या, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

कटिहार में पांच बच्चों की मां की हत्या, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

कटिहार में पांच बच्चों की मां की हत्या परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार में 35 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और इस हत्या का आरोप महिला के आशिक पर ही परिजनों ने लगाया है, घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव की है, मृतिका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है. घटना के बारे में मृतका के भाई जयकांत कुमार ने बताया कि घर के पीछे कुछ आहत हुई. जिसे सुनकर वह अपनी मां और भांजी के साथ पीछे पहुंचे.तो देखा कि एक व्यक्ति वहां से भाग रहा है. अंधेरा होने के कारण उनका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आया और पास ही उनकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई है. बहन के गले में निशान हैं जैसे किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही वह लोग वहां पहुंच चुके थे.

भाई ने इस हत्या का आरोप बहन के आशिक विक्रम कुमार पर लगाया है हालांकि घटना के बाद विक्रम कुमार गांव से फरार है. भाई ने बताया कि उनकी बहन अपने बच्चों के साथ पिछले 5 साल से अपने मायके में ही रह रही है. उनकी बहन ने पति को छोड़ दिया था. इस बीच गांव के एक युवक विक्रम कुमार से उसकी दोस्ती हुई और उनकी बहन ने अपने हाथ पर विक्रम का नाम का टैटू भी बनवाया था. हत्या के पीछे की वजह भाई ने बताया कि विक्रम की शादी होने वाली थी और इसीलिए बहन से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी और उसे रस्सी से पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था, लेकिन तब तक हुए लोग वहां पहुंच गए इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज मामले के अनुसंधान में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: रोहतास: नई नवेली दुल्हन जैसी दिखने वाली अज्ञात महिला का शव कुएं से बरामद, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त में जुटी

संबंधित सामग्री

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

रात के अंधेरे में हॉस्टल के अंदर क्या हुआ? सीसीटीवी फुटेज से खुला जहानाबाद में 5 साल के छात्र के मर्डर का राज

बिहार

रात के अंधेरे में हॉस्टल के अंदर क्या हुआ? सीसीटीवी फुटेज से खुला जहानाबाद में 5 साल के छात्र के मर्डर का राज

जहानाबाद हॉस्टल कांड का सनसनीखेज खुलासा! कैंटीन गार्ड ने कुकर्म के बाद की 5 वर्षीय मासूम की हत्या। बदले की सनक और बच्चों के चिढ़ाने से बना हैवान। पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब चलेगा स्पीडी ट्रायल।

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज