झारखंड » रांचीPosted at: जुलाई 23, 2025 CM हेमंत सोरेन पहुंचे क्यूरेस्टा अस्पताल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.