झारखंडPosted at: मई 21, 2025 लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, पुण्यतिथि पर स्व दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे. वहां उन्होंने स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.