झारखंडPosted at: मई 07, 2025 जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो के विवाह समारोह में शामिल हुए CM हेमंत और कल्पना सोरेन
नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अशेष शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने हेतु बोकारो जिला के ग्राम अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे. वहां उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अशेष शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी तथा उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.