झारखंडPosted at: जुलाई 11, 2025 दिवंगत पूर्व मंत्री ददई दुबे के रांची स्थित आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. ददई दुबे का निधन कल रात दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ था.
मुख्यमंत्री सोरेन ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि ददई दुबे एक समर्पित नेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके निधन को राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. पूर्व मंत्री के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.