झारखंडPosted at: जुलाई 11, 2025 वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ददई दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनका जाना अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज ददई दुबे के रांची स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय माननीय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे जी का जाना अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. 'ददई दुबे' जी के नाम से लोकप्रिय, चंद्रशेखर दुबे जी ने मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मजदूरों, वंचितों और समाज के कमज़ोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरे दमखम से लड़ी थी. वे एक जुझारू, संवेदनशील और कर्मठ नेता थे, जिन्होंने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी. आज रांची स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.