Saturday, Aug 9 2025 | Time 00:53 Hrs(IST)
झारखंड


मुख्यमंत्री Hemant Soren खेतों में उतरे, धान रोपनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ-साथ हमारी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की है पहचान
मुख्यमंत्री Hemant Soren खेतों में उतरे, धान रोपनी का किया अवलोकन

न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन का खेती- किसानी से लगाव जगजाहिर है. इसकी बानगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब  रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे.   मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना  सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़  है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है. किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा. हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
 
 धनरोपनी करती गांव की महिलाओं से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री
बारिश का मौसम है और खेतों में धनरोपनी हो रही है. मुख्यमंत्री ने खेतों में जाकर  धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए.  मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है . जब फसलें लहलहाएंगी, तो यह उनके चेहरे की मुस्कान बनेगी.
 
 किसानों से किया संवाद, जानी समस्याएं,  निराकरण का दिया भरोसा 
 मुख्यमंत्री को खेत में अपने बीच देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे. उनकी खुशियां देखते ही बन रही थीं.  इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियां तथा समस्याओं को जाना. उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. आपके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. अप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने को सशक्त बनाएं. मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं.  आपको जो परेशानी हो, बताएं, उसका निराकरण निश्चित तौर पर होगा.
 
 
 

अधिक खबरें
अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का सादगीपूर्ण कार्यक्रम, वोट चोरी पर जारी आंकड़े होंगे प्रदर्शित
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 10:00 PM

अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कल एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करेगी. यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा, जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा 'वोट चोरी' को लेकर जारी किए गए आंकड़ों और वीडियो को प्रदर्शित किया जाएगा.

झारखंड CID ने साइबर ठगी गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में थी तलाश
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 9:21 PM

झारखंड CID को साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरोह लंबे समय से इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे जटिल साइबर अपराधों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने में सक्रिय था.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 9:13 PM

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हो रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री बड़े भाई रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में आंशिक सुधार हो रहा है, जो काफी अच्छा संकेत है.

संजीव सिंह को मिली जमानत, लेकिन नहीं जा पाएंगे धनबाद.. देखें सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 8:17 AM

पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त ज़मानत दी है. अदालत ने आदेश दिया है कि संजीव सिंह फिलहाल धनबाद नहीं जा सकेंगे, जब तक कि कोर्ट की ओर से उन्हें विशेष रूप से तलब न किया जाए.

15th Hockey India Sub Junior Men National Championship: पंजाब से 3-4 से पराजित होकर उपविजेता बनी झारखंड हॉकी टीम
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 6:52 PM

28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच में आज झारखंड टीम हॉकी पंजाब से 3-4 से पराजित होकर उपविजेता बनी. पंजाब की टीम चैंपियन हुई.