Wednesday, Jul 16 2025 | Time 21:14 Hrs(IST)
  • सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
  • सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
  • बिना विलंब शुल्क के आदेश के बावजूद बीपी कॉलेज बुंडू में वसूला जा रहा शुल्क, छात्र आंदोलन की चेतावनी
  • बिना विलंब शुल्क के आदेश के बावजूद बीपी कॉलेज बुंडू में वसूला जा रहा शुल्क, छात्र आंदोलन की चेतावनी
  • DC ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रुटलाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश
  • DC ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रुटलाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश
  • बरवाडीह से भंडरिया तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से सफलता
  • बरवाडीह से भंडरिया तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से सफलता
  • झामुमो की गिद्ध राजनीति पर भाजपा का करारा हमला, कहा- झारखंड को तबाह कर अब दूसरे राज्यों में झाँक रहा है JMM
  • झामुमो की गिद्ध राजनीति पर भाजपा का करारा हमला, कहा- झारखंड को तबाह कर अब दूसरे राज्यों में झाँक रहा है JMM
  • बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में अपने खेत में धान की रोपाई कर जताई आत्मनिर्भरता की महत्वता
  • बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में अपने खेत में धान की रोपाई कर जताई आत्मनिर्भरता की महत्वता
  • नालंदा में आकाश से बरसी आफत, वज्रपात से पांच की मौत के बाद मचा हाहाकार
  • पूर्णिया में अंधविश्वास के चलते निर्मम हत्याओं का शिकार हुआ एक परिवार, धर्मगुरु बंधन तिग्गा पहुंचे पीड़ितों से मिलने
  • राजधानी में नहीं रुक रहीं चोरी की घटनाएं, अपराधियों ने बरियातू में एक जेवर दुकान का शटर काटकर लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
देश-विदेश


Chaitra Navratri 9th Day: सिद्धियों की देवी मां सिद्धिदात्री की आराधना आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और भोग

Chaitra Navratri 9th Day: सिद्धियों की देवी मां सिद्धिदात्री की आराधना आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और भोग
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: चैत्र नवरात्रि का आज् अंतिम दिन है और इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नवमं स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं. मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी कहा जाता है, जो अपने भक्तों को यश, बल, ज्ञान और समृद्धि प्रदान करती हैं. कहते है मां की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री ने भगवान शिव को अर्धनारीश्वर रूप प्रदान किया था. वे सभी आठ सिद्धियों - अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- की दात्री हैं. 

 

कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा?

 


  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र पहनें.

  • मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं.

  • सफेद या बैंगनी वस्त्र पहनाएं और सफेद पुष्प अर्पित करें.

  • मां को रोली, कुमकुम, अक्षत और मिष्ठान अर्पित करें.

  • मौसमी फल, खीर, पुड़ी, चना, हलवा, नारियल का भोग लगाएं.

  • मां की आरती करें और मंत्रों का जाप करें.

  • अंत में कन्या पूजन करें, जिसमें 9 कन्याओं और 1 बालक को भोजन कराया जाता हैं.


 

शुभ मुहूर्त

 

महानवमी तिथि समाप्ति: शाम 7:22 बजे तक

पूजन का अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक

 

मां सिद्धिदात्री मंत्र जाप 

 

पूजा मंत्र

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,

सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

 

स्वयं सिद्ध बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

मां सिद्धिदात्री स्तुति

या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 


 

मां सिद्धिदात्री ध्यान

वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

कमलस्थिताम् चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्विनीम्॥

स्वर्णवर्णा निर्वाणचक्र स्थिताम् नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम्।

शङ्ख, चक्र, गदा, पद्मधरां सिद्धीदात्री भजेम्॥

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।

मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥

प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन पयोधराम्।

कमनीयां लावण्यां श्रीणकटिं निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

 

मां सिद्धिदात्री की आरती 

जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।

तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।

जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।

तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।

तू सब काज उसके करती है पूरे।

कभी काम उसके रहे ना अधूरे।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।

रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।

जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।

महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।

भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

 

अधिक खबरें
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी.. पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गुड न्यूज़
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 2:24 PM

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं. मंगलवार रात मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. खास बात ये रही कि डिलीवरी नॉर्मल रही और मां-बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

पहले शाहरुख से शादी, फिर उदित से किया प्यार! पति को फंसाने के लिए कर डाला बेटी का कत्ल.. जानें लखनऊ की इस 'कातिल मां' की कहानी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 1:50 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया हैं. यह मामला इस बात की मिसाल बन गया है कि इंसान अगर लालच, नफरत और जुनून में अंधा हो जाए तो वो मां जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित करने से नहीं चूकता हैं. यहां कैसरबाग इलाके में रहने वाली रोशनी खान नाम की महिला ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी 6 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.

अब हड्डी जोड़ने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी प्लेट या रॉड.. आईवीआरआई ने बनाई खास ‘बोन ग्लू’ दवा
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 1:40 PM

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने पशुओं की टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए एक अनोखा और क्रांतिकारी समाधान तैयार किया हैं. अब मल्टीपल फ्रैक्चर यानी कई टुकड़ों में टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए न तो प्लेट की जरूरत पड़ेगी, न रॉड और न ही स्क्रू लगाने होंगे. इसके लिए एक खास किस्म की दवा ‘बोन ग्लू’ तैयार की गई हैं.

Panchayat वेब सीरीज के अभिनेता आसिफ खान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 11:28 AM

पंचायत, पाताल लोक और द भूतनी जैसी चर्चित वेब सीरीज में अभिनय कर चुके अभिनेता आसिफ खान को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों के अनुसार उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती हैं.

गजब बेइज्जती है! महिला ने विदेश में किया ऐसा ड्रामा.. सिर पकड़ लेंगे सभी भारतीय, देखें Video
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 10:54 AM

विदेश में भारतीयों के व्यवहार को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वे अपनी सभ्यता और संस्कृति का ध्यान रखते हैं. लेकिन अमेरिका के इलिनोइस से सामने आई एक घटना ने न केवल इस छवि को धक्का पहुंचाया है बल्कि सोशल मीडिया पर "करवा दी न बेइज्जती?" जैसी सुर्खियों को जन्म दे दिया हैं.