Saturday, Jul 12 2025 | Time 17:53 Hrs(IST)
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
  • BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
  • पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
  • सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • अहमदाबाद के जिस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत मारे गये थे 275 लोग, आ गयी उसकी प्रारम्भिक रिपोर्ट
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
झारखंड


केंद्रीय टीम ने किया बहरागोड़ा खाद्य आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण, भंडारण व वितरण व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

केंद्रीय टीम ने किया बहरागोड़ा खाद्य आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण, भंडारण व वितरण व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

गौरव पाल/न्यूज 11 भारत


बहरागोड़ा/डेस्क: भारत सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव रविशंकर के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम ने बुधवार को झारखंड राज्य खाद्य आपूर्ति निगम लिमिटेड के बहरागोड़ा स्थित गोदाम भवन का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने गोदाम में चावल एवं गेहूं के भंडारण की स्थिति, स्टॉक रजिस्टर एवं विभागीय अभिलेखों की जांच की. संयुक्त सचिव ने स्टॉक रजिस्टर की स्थिति को देखकर संतोष प्रकट किया और जून, जुलाई एवं अगस्त माह के राशन के पूर्ण वितरण की पुष्टि भी की. टीम ने गोदाम में मौजूद अनाज की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा.

 

निरीक्षण के क्रम में कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें ड्रेनेज सिस्टम एवं आंतरिक सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही गई. साथ ही गोदाम प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर गोदाम की सुव्यवस्था सुनिश्चित करें. गोदाम परिसर की रंगाई-पुताई कराने का भी निर्देश दिया गया.

 

इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, अखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यवान माईती सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे. संयुक्त सचिव ने स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सटीक रिकॉर्ड, समय पर वितरण और साफ-सुथरे भंडारण से जनता का भरोसा और मजबूत होता है.

 

अधिक खबरें
चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:49 PM

चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में मैट्रिक और इंटर के सफल परीक्षार्थियों को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. चान्हो प्रखंड के प्रखंड टॉपर , स्कूल टॉपर और बेहतर अंक लाने वाले 280 छात्रों को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने सम्मानित किया. सम्मान पाने वालों में ब्लाइंड स्कूल की छात्राएं भी शामिल थी.

BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:37 PM

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रांची जिला के कांके प्रखण्ड के चामगुरू गांव में शनिवार को राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख संक्रामक रोग पीपीआर से बचाव के लिए 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का टीकाकरण किया गया.

पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:26 PM

आज मंत्री सुदिव्य कुमार जी के कार्यालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में पर्यटन सचिव एवं वन सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में झारखंड में पर्यटन एवं वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

कैंसर एक जटिल बीमारी, संवेदना और अपनत्व की सबसे ज्यादा जरूरत - राज्यपाल
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:17 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को ‘रांची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया. होटल रेडिशन ब्लू, रांची में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कैंसर को एक जटिल बीमारी बताते हुए कहा कि यह बीमारी न केवल व्यक्ति के शरीर को, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है.

सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 4:56 PM

झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की मुलाकात हुई. दोनों की यह मुलाकात झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में हुई. दोनों की इस मुलाकात के दौरान जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद रहे. धोनी के मित्र चित्तू भी मुलाकात के वक्त उपस्थित थे.