Tuesday, Aug 19 2025 | Time 08:44 Hrs(IST)
  • ‘3 इडियट्स’ के प्रोफेसर अच्युत पोतदार का निधन, जुपिटर अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • बुजुर्ग की गुहार पर डीएम ने लिया एक्शन: बेटे के खिलाफ मां ने दर्ज करवाई शिकायत
  • 'दिशोम गुरु' के अस्थि विसर्जन के बाद CM हेमंत सोरेन नेमरा छोड़ रांची पहुंचे, परिवार संग खिंचवाई तस्वीरें
  • Jharkhand Weather Update: बदला रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज! खूंटी, रांची समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड » पलामू


NEET UG प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार "प्रभात खबर" के पत्रकार सहित अन्य दो लोगो के कनेक्शन बिहार के संजीव मुखिया से तो नहीं, जांच में जुटी CBI

हजारीबाग से गहरा कनेक्शन है पेपर लीक मामले में फरार संजीव मुखिया का, हजारीबाग में लीक शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी संलिप्तता आई सामने
NEET UG प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग से NEET UG प्रश्न पत्र लीक मामले के तार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले से भी जुड़ने लगे हैं. दोनों ही परीक्षा के तार एक दूसरे से जुड़ने के बाद सीबीआई यह जानने में जुट गई है कि कही दोनों पेपर लीक संजीव मुखिया ने ही तो हजारीबाग में नही कराया था. सीबीआई यह भी जानने में जुट गई है कि मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार प्रभात खबर के पत्रकार जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक और उप प्राचार्य इम्तियाज के संपर्क पेपर लीक प्रकरण के सरगना संजीव मुखिया से तो सीधे नही जुड़े.

 

मालूम हो की बिहार में बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक बहाली भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र भी हजारीबाग से ही लीक किया गया था. इस मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई कर रही है. बिगड़ पुलिस की यह जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है. जांच में यह बात सामने आ चुकी है की नीट यूजी प्रश्न पत्र लीक मामले के मास्टर माइंड संजीव मुखिया ने ही बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कराया था.

 


 


 

इस प्रकरण में संजीव मुखिया के बेटे की भी भूमिका थी. सीबीआई इस खुलासे के बाद हजारीबाग से गिरफ्तार तीन लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े सेटिंग के गोरखधंधे को अंजाम देने में पत्रकार जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक और उप प्राचार्य इम्तियाज ने संजीव मुखिया की मदद कैसे की. प्रश्न पत्र को हजारीबाग लाने वाली कुरियर कंपनी ब्लू डार्ट कुरियर के किन-किन लोगों के संपर्क में ये लोग थे.
अधिक खबरें
ए.के. सिंह कॉलेज के विज्ञान संकाय के सत्र 2025 -29 के लिए मिली विस्तारीकरण की स्वीकृति
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 5:30 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद क्षेत्र अंतर्गत ए. के. सिंह कॉलेज जपला में बीए, बीएससी और बीकॉम तीनों फैकल्टी की पढ़ाई होती है. जिसमें कला और वाणिज्य संकाय का स्थाई मान्यता वर्ष 2013 में ही मिल चुका है. और विज्ञान संकाय का प्रत्येक

बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह को पितृशोक, संघ के पूर्व संघचालक थो ध्रुव नारायण
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 4:01 PM

बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघचालक हमीदगंज निवासी ध्रुव नारायण सिंह का 80 वर्ष की उम्र में आज तड़के 8:00 बजे आरसी केयर लाइफ हॉस्पिटल डालटेनगंज मे हृदय गति रुकने

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता: कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने किया आत्मसमर्पण
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 2:33 PM

पलामू पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. इतिहास में पहली बार, एक कुख्यात गैंगस्टर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, जबकि पहले केवल नक्सली या उग्रवादी ऐसा करते थे

पलामू डीआईजी नौशाद आलम ने मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी से की मुलाकात तथा उनके जल्द स्वास्थ्य होने का खुदा से की दुआ
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 2:28 PM

पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने आज झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात को न सिर्फ एक औपचारिक बैठक माना गया, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, मिथिलेश राम बने प्रखंड अध्यक्ष
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 2:16 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ का चुनाव संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर एसोसिएशन सदस्यों और पर्यवेक्षक के रूप में नागेंद्र सिंह, अजय भारती, प्रदीप पासवान,