झारखंडPosted at: अगस्त 06, 2025 जमशेदपुर के सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय में सोरेन को व्यवसाइयों ने दी श्रद्धांजलि
अनवर शरीफ/न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय में एकत्रित हुए यह सभी व्यवसाय झारखंड अलग राज्य के सपने को साकार करने वाले झारखंड आंदोलन के जनक दिशोम गुरू शिबू सोरेन को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जहां इस सभा में चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अलावा कई सदस्य मौजूद थे वही मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि झारखंड ने एक महानायक को खोया है जिन्होंने झारखंड अलग राज्य का सपना देखा और आंदोलन कर उसे साकार किया अब हम झारखंड को उन्नति की राह पर चलकर उनके सपनों को साकार करें.
यह भी पढ़ें: बुंडू: NH-33 पर बड़ा हादसा, टेलर क्षतिग्रस्त, डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर सड़क क्लियर कराने का दिया निर्देश