न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः आतंकवाद पर भारत द्वारा कठोर कार्रवाई के बाद भाजपा सभी जिलों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम निकालेगी. भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. राजधानी रांची के बाद निर्धारित तिथियों को प्रमंडल, जिला और मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे. इस कार्यक्रम में आम नागरिक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध जन सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे.
सभी सेना का आभार जताएंगे और सेना का उत्साह बढ़ाएंगे. रांची में 14 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा. 15 मई को प्रमंडल स्तर पर, 16 मई को जिला मुख्यालयों में और 19, 20 मई को निर्धारित मंडलों में कार्यक्रम होंगे. 19 मई को पलामू, संथाल एवं हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में जबकि 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में कार्यक्रम होंगे. 14 मई को 10.00 बजे पूर्वाह्न से रांची मुख्यालय में शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.