Saturday, Jun 28 2025 | Time 16:17 Hrs(IST)
  • शराब घोटाला: निलंबित संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी
  • शराब घोटाला: निलंबित संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी
  • Jharkhand Weather Update: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Jharkhand Weather Update: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • एंटानानारिवो में मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन एन्टसे से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात
  • देश में पहली बार हुई ई-वोटिंग, बिहार बना पहला राज्य, 51 हजार मतदाताओं ने ई-वोटिंग कर रचा इतिहास
  • 29 जून को भागलपुर में होना है विशाल तांती सम्मेलन, शाहनवाज हुसैन ने दी जानकारी
  • आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को लेकर चल रहे आंदोलन को नई दिशा देने के लिए इस बार हूल दिवस भोगनाडीह में मनायेंगे: चंपाई सोरेन
  • आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को लेकर चल रहे आंदोलन को नई दिशा देने के लिए इस बार हूल दिवस भोगनाडीह में मनायेंगे: चंपाई सोरेन
  • बिहार में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने Video बनाकर दी वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
  • श्रावणी मेला को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक
  • उधारी मांगना पड़ा महंगा, वृद्ध पर कुदाल-लाठी से हमला कर अधमरा छोड़ा
  • सबौर में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या साजिश जांच में जुटी पुलिस
  • मधुबनी में अनियंत्रित बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल
  • डायन कहकर अधेड़ महिला से मारपीट और मैला पिलाने का 14लोगों पर है आरोप, एक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
राजनीति


संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी ने जागरूकता फैलाने का किया प्रयास, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान की पीसी

संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी ने जागरूकता फैलाने का किया प्रयास, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान की पीसी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने आज प्रेस वार्ता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'संविधान गौरव अभियान' के महत्व को उजागर किया. गुरुप्रकाश पासवान ने कहा कि यह अभियान प्रदेश, शहर और केंद्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है क्योंकि इस साल संविधान के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं.

 

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि लोक सभा चुनाव से पूर्व से संविधान को लेकर राजनीति की जा रही हैं. संविधान आस्था का विषय हैं. देश के लिए संविधान एक ग्रंथ की तरह हैं. कांग्रेस के युवराज एक कंपिगन चला रहे हैं. इस बार महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया हैं. तीन चौथाई से अधिक का जनादेश महाराष्ट्र में भाजपा को मिला हैं. 

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को संविधान का ठेकेदार मान रहे है लेकिन सच्चाई यह है संविधान देश के हर व्यक्ति का हैं. सामाजिक न्याय भाजपा के विचार में हैं. ओडिसा, छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं. कर्नाटक, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व दलित समाज के नेता को दिया गया. उन्होने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को जीतेजी परेशान किया गया. उन्हें सदन तक आने नही दिया गया. भारत रत्न तक उन्हें नही दिया गया. राहुल गांधी और उनका परिवार हमेशा से आरक्षण के विरोध में हैं. उन्होंने कहा कि जब तक देश मे भाजपा की सरकार है, आरक्षण को कांग्रेस हाथ भी नही लगा पायेगा. उन्होंने आगे बताया कि बाबा साहेब के जन्म से महापरिनिर्वाण तक के सभी स्थलों को पांच तीर्थ के रूप में विकसित भाजपा ने किया हैं. 

 

संविधान गौरव अभियान के संयोजक अमर कुमार बाउरी का संबोधन

संविधान गौरव अभियान के संयोजक, अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान गौरव अभियान की शुरुवात की गई थी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक 27 जिले में यह अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में लाखो की संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि ने भाग लिया. उन्होंने आगे कहा कि जिस मंशा के साथ इस अभियान को शुरू किया गया था वह सफल रहा. आज राज्य के सभी बूथ में प्रस्तावना पढ़ा जा रहा हैं. भाजपा कांग्रेस के द्वारा जो भी भ्रांतियां संविधान और बाबा साहेब को लेकर है, उसे इस अभियान में उजागर किया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से झारखंड के जन मानस को संविधान और बाबा साहेब के बारे में जानकारी दी गयी हैं. कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर संविधान का गलत उपयोग किया गया. 14 अप्रैल बाबा साहेब की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश भाजपा ने घोषित किया. धारा 370 की वजह से जम्मू क्षीर के एससी एसटी को अधिकार नही दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पहली बार देश के सर्वोच्च स्थान पर आदिवासी महिला हैं. कानून मंत्री के रूप में एक दलित मंत्री हैं. बाबा साहेब देश के 140 करोड़ जनता के हैं. 

 

अधिक खबरें
राहुल गांधी के बाद वोटर लिस्ट को लेकर अब तेजस्वी यादव को लगी मिर्ची! 'खेला' का सता रहा डर!
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 8:28 PM

चुनाव आयोग लगातार राजनीति दलों (विपक्ष) की आलोचनाओं का शिकार बनता जा रहा है. महाराष्ट्र और हरियाणा में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को निशाने पर ले रखा है. वह बार-बार, लगातार चुनाव आयोग पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. चुनाव आयोग बार-बार दलीलें देकर उनके सारे सवालों के जवाब दे रहा है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस हैं कि मानते नहीं.

अमित शाह ने तमिलनाडु चुनाव का भी फूंक दिया बिगुल! AIADMK से सीएम बनने का किया ऐलान
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 5:49 PM

भाजपा भले ही इस समय बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना पूरा जोर लगा रही है. पीएम मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज भाजपा नेता बार-बार बिहार का दौरा कर एनडीए की स्थिति मजूबत करने में लगे हुए हैं. लेकिन भाजपा अपने स्वभाव के अनुसार अपनी अगली रणनीति को नहीं भूलती. भाजपा की अगली रणनीति

बिहार में रास्ते पर आयी कांग्रेस, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा किया स्वीकार!
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 2:37 PM

लगता है बिहार विधानसभा चुनाव में अब बैकफुट पर आ गयी है. बिहार में कांग्रेस ने फ्रंटफुट पर खेलने का तो बहुत प्रयास किया, लेकिन लगता है कि वह अब हकीकत के धरातल पर आ गयी है. इतना ही नहीं, वह अब राजद के खेमे वाले मुख्यमंत्री को भी स्वीकार करने को तैयार है. ऐसा बिहार विधानसभा चुनाव का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार ने कहा है.

सर गंगा राम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 3:06 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना. इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की.

गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:36 PM

राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.