झारखंडPosted at: जून 26, 2025 सर गंगा राम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना. इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की.