झारखंडPosted at: जून 25, 2025 गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.