Saturday, May 10 2025 | Time 02:23 Hrs(IST)
झारखंड » खूंटी


BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज खूंटी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज खूंटी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 8 मई यानी आज खूंटी लोकसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी बगीचा में 12 बजे से किया गया है. इसमें सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, खूंटी से एनडीए प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, विधानसभा प्रभारी (सिमडेगा) शैलेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी (कोलेबिरा) श्यामलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे.
अधिक खबरें
अड़की स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने पर उठी आवाज, प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान
मई 07, 2025 | 07 May 2025 | 5:45 PM

अड़की प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की समय पर अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बीत जाने के बाद भी अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही इस लापरवाही को लेकर खूंटी जिला प्रभारी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रमेश भगत तथा अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खूंटी उपायुक्त को फोन पर जानकारी दी.

खूंटी मरांगहादा एरिया में मृत पाई गई दो बैल,  बाघ या लकड़बग्घा द्वारा शिकार की आशंका
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 6:58 PM

खूंटी मरांगहादा एरिया में दो बैलों को किसी जंगली जानवर ने मार दिया है. डीएफओ के मुताबिक ये शिकार बाघ या लकड़बग्घा द्वारा किया गया है. हालांकि, किसी प्रत्यक्षदर्शी को अब तक बाघ दिखाई नहीं दिया है. बता दें कि यह जगह दशम फॉल के एरिया में पड़ता है. फिलहाल वन विभाग द्वारा छानबीन की जा रही है. बैलों के शरीर में पाए गए दांत के दाग से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये बाघ का काम है या लकड़बग्घा का.

सोनाहातु जंगल में घायल जंगली हाथी की हालत गंभीर, इलाज का इंतजार
मई 01, 2025 | 01 May 2025 | 2:20 PM

सोनाहातु बिट के जंगलों में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा गया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाथी पिछले कई दिनों से जंगल में दर्द से कराहता हुआ घूम रहा है. उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है.

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.024 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
अप्रैल 30, 2025 | 30 Apr 2025 | 8:03 PM

कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना पुलिस ने मरांगबुरू राजा बाजार

आज आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 10:21 AM

आज, मंगललार (29 अप्रैल 2025) को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पूर्वाह्न 11 :00 बजे से रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में एक कार्यशाला आयोजन किया गया हैं.