Tuesday, Jul 15 2025 | Time 07:49 Hrs(IST)
  • पलामू: वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत
  • बगोदर में पटना पुलिस की दबिश से हड़कंप, बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के छापेमारी पर उठे सवाल
  • बगोदर में पटना पुलिस की दबिश से हड़कंप, बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के छापेमारी पर उठे सवाल
  • रंगदारी नहीं देने पर पटना में मारी गोली, ताबड़तोड़ 5 राउंड हुई फायरिंग, आरोपी कैद हुआ कैमरे में
राजनीति


भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद कुमार पांडेय

भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद कुमार पांडेय
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी पर आदिवासी नायकों के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी निंदा की है. झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा, "भाजपा एक ओर आदिवासी नायकों के सम्मान का ढोंग करती है, जबकि दूसरी ओर झारखंड की संस्कृति, इतिहास और आदिवासी अस्मिता को लगातार अपमानित करती रही है. भाजपा को झारखंड के गौरवशाली आदिवासी नायकों के बलिदान और उनकी विरासत पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में जल, जंगल, जमीन को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश रची और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज किया."

 

झामुमो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत जैसे आदिवासी नायकों ने औपनिवेशिक शोषण और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था. लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में इनके आदर्शों को कुचलने का प्रयास किया. पार्टी ने 2017 के भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून के जरिए आदिवासियों की जमीन छीनने की कोशिश की गई, जिसे झामुमो और आदिवासी समाज के विरोध के चलते विफल कर दिया गया.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने जैसे प्रतीकात्मक कदम उठाए, लेकिन जमीनी स्तर पर आदिवासियों के हक में ठोस नीतियां बनाने में वह पूरी तरह विफल रही. 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा की करारी हार इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की जनता उनके झूठे वादों को समझ चुकी है. पार्टी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने आदिवासियों के हितों को प्राथमिकता दी है.

 

उन्होंने अंत में कहा, "हम भाजपा के पाखंड को बेनकाब करते रहेंगे और आदिवासियों के हक, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे." उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की कि वे भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पहचानें और एकजुट होकर अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा करें.

 


 

 

 

 
अधिक खबरें
दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 11:44 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति के बीच गरमा-गरमी का माहौल देखा जा सकता हैं. ट्रंप ने हाल ही में अपने एक बयान में पुतिन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया. डोनाल्ड ट्रंप फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने गए हुए थे, वहां से लौटने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की.

आज राहुल गांधी की अगुवाई में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत सभी सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 11:44 AM

आज कांग्रेस आलाकमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में झारखंड सरकार के कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. यह बैठक आज शाम चार बजे शुरू होगी और इसमें संगठन, सरकार और भविष्य की रणनीति को लेकर अहम मंथन होगा. बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफल, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 8:00 PM

झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंत्री अंसारी की हालत स्थिर है और वह फिलहाल दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह और अंतिम मेडिकल जांच के बाद ही उनके झारखंड लौटने की संभावना है.

मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 6:47 PM

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी.