झारखंडPosted at: जुलाई 12, 2025 मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, झारखंड सरकार के सम्मानित साथी मंत्री हमारे भाई श्री हफीजुल हसन जी की हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. आज अस्पताल जाकर उनसे भेंट कर कुशलक्षेम जाना. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमारे प्रिय भाई जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पुनः पूर्व की भांति ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटें. झारखंड की राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी है.