कवायद

जिला परिषद की आय बढ़ाने को बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी, जानें राज्य सरकार का पूरा प्लान

मंत्री दीपक प्रकाश ने जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर सरकार की नई रणनीति की जानकारी दी।

By : Rani Thakur
जिला परिषद की आय बढ़ाने को बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी, जानें राज्य सरकार का पूरा प्लान

दीपक प्रकाश (पंचायती राज मंत्री, बिहार सरकार)

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने दो दिवसीय दरभंगा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को डीएम कौशल कुमार, ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल सहित विभागीय अधिकारियों के साथ अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायत विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी और सभी विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री दीपक प्रकाश ने जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर सरकार की नई रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि जिला परिषद की कई संपत्तियों से अपेक्षित आय नहीं हो रही है। इस पर विभागीय स्तर पर गंभीर चर्चा हुई है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि जल्द ही एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला परिषद की जमीनों और अन्य संपत्तियों का भौतिक निरीक्षण करेगी। कमेटी यह भी तय करेगी कि इन संपत्तियों का बाजार दर के अनुरूप बेहतर उपयोग और मोनेटाइजेशन कैसे किया जाए, ताकि जिला परिषद की आय बढ़े और स्थानीय निकाय आर्थिक रूप से मजबूत होकर विकास कार्यों को और गति दे सकें।

वहीं, बिहार की राजनीति में एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से दरभंगा दौरे पर हैं और इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।