बिहार में बगीचे में सो रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

फायरिंग

बिहार में बगीचे में सो रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि बगीचे में सो रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।

बिहार में बगीचे में सो रहे युवक को मारी गोली हालत गंभीर 

घायल युवक |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
देव तिवारी :
मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि बगीचे में सो रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय सूर्यवंशी, पिता कमलेश खरवार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी पत्नी सुनीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बगीचे में सोया हुआ था। 

पीड़ित की पत्नी ने बताया कि रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि उसके पति के शरीर से खून बह रहा है और वह दर्द से तड़प रहे हैं। घटना के समय अंधेरा होने के कारण वे हमलावरों को देख नहीं सके।

स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। 

प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि युवक को गोली लगी है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है।

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार सुबह फोन पर बताया घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।