सनसनीखेज वारदात: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मर्डर

सनसनीखेज वारदात: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

सनसनीखेज वारदात बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नैयर आलम / खगड़िया :
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

फुलतोड़ा पुल के पास हुई वारदात

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पवन पटेल के पुत्र थे और ज्वालापुर वार्ड संख्या-23, पोस्ट मेघना, थाना अलौली के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी के रूप में कार्य करते थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वारदात की खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।