खगड़िया में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन देसी कट्टा और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी

खगड़िया में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन देसी कट्टा और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अलौली (खगड़िया)। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

खगड़िया में पुलिस का बड़ा एक्शन तीन देसी कट्टा और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नैयर आलम / खगड़िया :
अलौली (खगड़िया)। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलौली थाना क्षेत्र के लहड़ी मुखनाही गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक मिसफायर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हथियारों को जब्त कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों के स्रोत की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और इस्तेमाल के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में डीआईयू टीम, एसटीएफ (एसओजी-03) तथा सशस्त्र बल के साथ लहड़ी मुखनाही गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सुदामा साह (पिता- स्व. प्रकाश साह) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपित लंबे समय से अवैध हथियार रखकर क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करता था। सूचना के सत्यापन के बाद की गई छापेमारी में यह सफलता हाथ लगी।इस संबंध में अलौली थाना कांड संख्या-327/26 दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके तार किसी हथियार तस्करी गिरोह या अन्य आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।