भागलपुर में चोरी के आरोपी युवक के साथ हैवानियत, गुप्तांग में डाला पेट्रोल

चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर उसके गुप्ता

भागलपुर में चोरी के आरोपी युवक के साथ हैवानियत, गुप्तांग में डाला पेट्रोल

भागलपुर में चोरी के आरोपी युवक के साथ हैवानियत गुप्तांग में डाला पेट्रोल

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के भागलपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर उसके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जेएलएनएमसीएच मायागंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
चोरी से जुड़ा विवाद
घटना झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र की है. पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गांव के एक व्यक्ति के घर से चोरी हुई थी. उसी चोरी के मामले में उसके नाम का जिक्र घर मालिक के भतीजे ने किया था.
20 घंटे तक रखा बंधक
शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को पीड़ित युवक को उस व्यक्ति के घर बुलाया गया, जिसके घर से चोरी हुई थी. वहां उसे करीब 20 घंटे तक बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं. आरोपियों ने उस पर ₹1.35 लाख चोरी करने का दबाव बनाया और जबरन जुर्म कबूल करवाने की कोशिश की.
गुप्तांग में डाला पेट्रोल
पीड़ित ने जब चोरी की बात मानने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके गुप्तांग में सिरिंज के जरिए पेट्रोल डाल दिया. मजबूरी में युवक को चोरी कबूल करनी पड़ी. इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.
आरोपी का पक्ष
आरोपी परिवार की ओर से कहा गया कि उनके घर का ताला तोड़कर ₹1.35 लाख की चोरी हुई थी. पंचायत में भी रकम लौटाने की बात सामने आई थी, लेकिन साजिश के तहत उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
झंडापुर ओपी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़े: बागपत में कूड़े को लेकर बवाल: जमकर चले ईंट-पत्थर, 4 पुलिसकर्मी घायल

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग