दर्दनाक

बिहार में शादी के 24 घंटे के अंदर युवती की मौत, घर से भागकर की थी लव मैरिज

पूर्णिया से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By : Rani Thakur
बिहार में शादी के 24 घंटे के अंदर युवती की मौत, घर से भागकर की थी लव मैरिज

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राजीव कुमार / पूर्णिया:
पूर्णिया से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और युवती ने एक दिन पहले सावन के दूसरे सोमवार को पूर्णिया सिटी काली मंदिर में प्रेम-प्रसंग के बाद विवाह किया था। शादी की खुशियां अभी सिमटी भी नहीं थीं कि अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गई। पति युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ और मंदिर के सीढ़ी पर वह अचानक गिर पड़ी। 

आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उनका करीब दो साल से उक्त लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को घर से भाग कर दोनों ने पूर्णिया सिटी काली मंदिर में शादी की। 

मंगलवार को पूजा करने पहुंचे तो सिर में दर्द होने लगा, फिर वह गिर पड़ी। जीएमसीएच आने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लड़की के एक परिजन जीएमसीएच पहुंच कर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है। परिजन ने जीएमसीएच टीओपी पुलिस को आवेदन दे कर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।
 

संबंधित सामग्री

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।

गंडक-बागमती उफान पर, उत्तर बिहार में बाढ़ का तांडव; कई गांवों का संपर्क टूटा

गंडक-बागमती उफान पर, उत्तर बिहार में बाढ़ का तांडव; कई गांवों का संपर्क टूटा

हाल के दिनों में रिकॉर्ड बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है। <br/><br/>