शादी में शामिल होने जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर मौत, परिवार में मातम 

By : News11 Bharat
शादी में शामिल होने जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर मौत, परिवार में मातम 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर चौर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान रूपहंता गांव निवासी बजरंगी कुमार के 30 वर्षीय पत्नी उषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महिला अपने भाई के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर चौर जा रही थी. इस क्रम में महिला के साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में फस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई. आनन-फानन में उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम, परिवार में मातम 
इधर घटना की सूचना मिलते हीं परिवार में मातम पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची शिवसागर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां अंत परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनुपम मिसाल
 
संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।