समस्तीपुर में पानी बहाने को लेकर हिंसक झड़प, एक परिवार के 8 लोगों को बेरहमी से पीटा

By : Vaibhaw Vikram
समस्तीपुर में पानी बहाने को लेकर हिंसक झड़प, एक परिवार के 8 लोगों को बेरहमी से पीटा

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत

समस्तीपुर/डेस्क: खबर समस्तीपुर से है जहां पानी बहाने को लेकर हिंसक झड़प हो गया. एक ही परिवार के 8 लोगों को पानी में डुबोकर बेरहमी से  पीटा गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत पासवान पर लगा है. घायल शीला देवी ने कहा कि घर के सामने वार्ड-17 के वार्ड सदस्य रंजीत पासवान टंकी का पानी दरवाजे पर बहा रहे थे. हम लोगों ने विरोध किया. जिसपर वार्ड मेंबर रंजीत पासवान ने लोगों को जुटा लिया. घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी. आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.

वहीं सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया घटना सरायरंजन थना क्षेत्र के सलहा वार्ड-17 की है. वीडियो में देखा जा सकता है कुछ युवक महिलाओं को पानी में डुबोकर पीट रहे हैं. कुछ लोग इस दौरान बीच-बचाव भी कर रहे हैं. गढ्ढा से निकालने के बाद भी कुछ लोगों की ओर से महिलाओं और कुछ युवक के साथ मारपीट की जा रही है.वही एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पानी बहाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है. जिसमें कई लोग जख्मी हैं. एक पक्ष के लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं. मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आतिशबाजी दिखाने के दौरान युवक आग से झुलसा, हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई