बिहार में हत्या के बाद हिंसा: आरोपी के घर आगजनी-तोड़फोड़, कई वाहन जलकर खाक

नाराजगी

बिहार में हत्या के बाद हिंसा: आरोपी के घर आगजनी-तोड़फोड़, कई वाहन जलकर खाक

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया।

बिहार में हत्या के बाद हिंसा आरोपी के घर आगजनी-तोड़फोड़ कई वाहन जलकर खाक

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अविनाश श्रीवास्तव / रोहतास :
 रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी कर दी। आग की चपेट में आने से हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, कार समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।

मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी चंद्रेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जोगिया गांव निवासी अजीत तिवारी के यहां मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद अजीत तिवारी पर चंद्रेश्वर चौधरी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना में आरोपी का पालतू कुत्ता भी घायल हो गया।

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी के घर व दलान में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। जिले के दो दर्जन से अधिक थानों की पुलिस बल को जोगिया गांव में तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।    
 
संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।