बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, फोरलेन पर आपस में टकराईं काफिले की गाड़ियां

अनंत सिंह के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, फोरलेन पर आपस में टकराईं काफिले की गाड़ियां

मोकामा के विधायक बाहुबली अनंत सिंह का काफिला अथमलगोला के सबनिमा गांव के पास फोरलेन पर एक ट्रैक्टर के अचानक रुकने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई लोग जख्मी हुए हैं।

बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह फोरलेन पर आपस में टकराईं काफिले की गाड़ियां

अनंत सिंह |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनिमा गांव के समीप गुरुवार की रात मोकामा-पटना फोरलेन पर विधायक अनंत कुमार सिंह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकने के कारण विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कुछ समर्थक मामूली रुप से जख्मी हो गए। 

तिलक समारोह से लौट रहे थे अनंत सिंह

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव स्थित एक तिलक समारोह में शामिल होकर गुरुवार की रात फोरलेन से पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सबनिमा गांव के समीप बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर फोरलेन पर अचानक रुक गया, जिसमें विधायक के काफिले में शामिल वाहन ब्रेक लगाने के कारण आपस में एक दूसरे में टकरा गए।

कई लोग जख्मी

वाहन में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सबनिमा गांव के समीप फोरलेन पर विधायक के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए। किसी के हताहत होने की सूचना नही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम सम्राट का मेगा प्लान, पटना को 286 करोड़ की योजनाओं की सौगात

बिहार

सीएम सम्राट का मेगा प्लान, पटना को 286 करोड़ की योजनाओं की सौगात

सीएम सम्राट चौधरी ने आज पटना में 286 करोड़ रुपये से अधिक की 157 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

सीतामढ़ी में ट्रक से शराब की लूट, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी कार्टन लेकर भागे

बिहार

सीतामढ़ी में ट्रक से शराब की लूट, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी कार्टन लेकर भागे

सीतामढ़ी में पुलिस के भय से शराब तस्कर शराब लदी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जबकि पुलिस पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने ही शराब को लूट लिया।

टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, IAS योगेश सागर और अभिलाषा के घर रेड

बिहार

टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, IAS योगेश सागर और अभिलाषा के घर रेड

टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह एसवीयू ने निलंबित आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की।

पटना जू की बढ़ेगी रौनक, बहुत जल्द मैसूर सा आ रहा खास मेहमान

बिहार

पटना जू की बढ़ेगी रौनक, बहुत जल्द मैसूर सा आ रहा खास मेहमान

पटना जू में बहुत ही जल्द मैसूर से एक नर जिराफ आने वाला है, जो वहां मौजूद नर जिराफ भीमा का साथी बनेगा और जिराफों की ब्रीडिंग को बढ़ावा भी देगा।

बिहार में नाच कार्यक्रम में चली गोली, बारात पहुंची डांसर की मौत

बिहार

बिहार में नाच कार्यक्रम में चली गोली, बारात पहुंची डांसर की मौत

गोपालगंज में बारात के दौरान नाच कार्यक्रम में अचानक गोली चली और उसकी चपेट में आकर एक डांसर की मौत हो गई।