न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: RSS कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बोकारो और कोडरमा पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई हैं. सैफ अंसारी और अमन अंसारी रैपिडो कैब का इस्तेमाल कर आरएसएस कार्यालय पहुंचे थे. पुलिस की पूछताछ में इनके अंतर्राष्ट्रीय लिंक मिले है. मामले की गंभीरता की देखते हुए इस पूरे नेक्सस का इनवेस्टिगेशन ATS अब करेगी. रांची पुलिस ने पूरे मामले को ATS से जांच करने का पुलिस मुख्यालय से आग्रह किया था. ATS अब पूरे मामले की जांच करेगी.
यह भी पढ़ें- परिमल नथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण : बीरेन्द्र प्रधान