वीर सावरकर जयंती पर पटना में जुटे गणमान्य लोग, सम्राट चौधरी ने किया पुस्तक लोकार्पण

पटना में वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “वीर सावरकर की जीवनी” पुस्तक का लोकार्पण किया।

By : sawan kumar

वीर सावरकर जयंती पर पटना में जुटे गणमान्य लोग, सम्राट चौधरी ने किया पुस्तक लोकार्पण

वीर सावरकर जयंती पर पटना में जुटे गणमान्य लोग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) पटना -  पटना में वीर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “वीर सावरकर की जीवनी” पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने की, जबकि बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हाईलाइट्स :

  • वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर पटना में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “वीर सावरकर की जीवनी” पुस्तक का किया लोकार्पण
  • विधान परिषद सभागार में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
  • वीर सावरकर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारों पर हुई चर्चा
  • पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिन्हा और संजय कुमार सिन्हा ने साझा की जानकारी
     

वीर सावरकर के योगदान और विचारों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सावरकर के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करते हैं।
 

लेखकों ने बताई पुस्तक की विशेषताएं

पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिन्हा और संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि “वीर सावरकर की जीवनी” में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं, संघर्षों और राष्ट्रवादी सोच को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को वीर सावरकर के विचारों और उनके योगदान से परिचित कराने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता को क्यों किया गुमराह?

 

संबंधित सामग्री

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।