भागलपुर में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों को खंगाला

By : News11 Bharat
भागलपुर में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों को खंगाला

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर में उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. यह कार्रवाई यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है. यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रेड की जहां गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से फ्लैट आवंटित बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान टीम कई अहम दस्तावेजों और कागजातों की गहन जांच कर रही है बताया जा रहा है कि गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई थी जिसके बाद न्यायालय से संपत्ति सर्चिंग का आदेश जारी किया गया.

जानकारी के अनुसार गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बाँका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी हैं. विजिलेंस टीम ने बाँका स्थित उनके पैतृक गांव के साथ-साथ देवघर में भी छापेमारी की है.

वहीं भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे यूपी विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने पूछताछ की हालांकि यूपी विजिलेंस टीम ने मीडिया से इस कार्रवाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है छापेमारी की कार्रवाई के दौरान यूपी विजिलेंस टीम के साथ भागलपुर के तिलकामांझी थाना की स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और पूरी कार्रवाई में सहयोग किया. फिलहाल जांच जारी है और विजिलेंस की इस कार्रवाई में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल

संबंधित सामग्री

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

अज्ञात लोगों ने प्रदीप बाउरी के महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक को आग के हवाले कर दिया. 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

कल शनिवार को एक एलपी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है.

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.