छात्राएं बीमार

मिड डे मील में नमक की जगह सर्फ परोसने से हड़कंप, 18 छात्राएं बीमार; अस्पताल में भर्ती

नालंदा जिले के नूरसराय थाना के पारसी मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब 18 छात्रा बीमार हो गई हैं। 

By : Rani Thakur

मिड डे मील में नमक की जगह सर्फ परोसने से हड़कंप, 18 छात्राएं बीमार; अस्पताल में भर्ती

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा:
नालंदा जिले के नूरसराय थाना के पारसी मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब 18 छात्रा बीमार हो गई हैं। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

परिवार के लोगों में पैनिक बना हुआ है और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। हालांकि अधिकांश बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन सहित कई चिकित्सक अस्पताल में मौजूद है और बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 

स्कूल के शिक्षक ने बताया कि दूसरे स्कूल से मिड डे मील का भोजन आया था जिसमें सोयाबीन की सब्जी में नमक कम था। जब बच्ची नमक की मांग की तो शिक्षक गलती से नमक की जगह सर्फ परोस दिए। सब्जी खाने के बाद दर्जनो बच्ची को पेट मे दर्ज और उल्टी की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। सिविल सर्जन डॉ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।